जानिए कब बंद होंगे केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट ?
रुद्रप्रयाग [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] बदरीनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 19 नवंबर को और केदारनाथ के कपाट 21 अक्टूबर को बंद होंगे। विजयदशमी पर बदरीनाथ के कपाट बंद होने का मुर्हूत निकाला। मुर्हूत के अनुसार बदरीनाथ के कपाट शीतकाल 19 नवंबर को शाम 7:28 मिनट पर बंद होंगे। अगले छह महीने तक भगवान बदरीनाथ की
Sep 30, 2017, 15:45 IST
रुद्रप्रयाग [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] बदरीनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 19 नवंबर को और केदारनाथ के कपाट 21 अक्टूबर को बंद होंगे।
विजयदशमी पर बदरीनाथ के कपाट बंद होने का मुर्हूत निकाला। मुर्हूत के अनुसार बदरीनाथ के कपाट शीतकाल 19 नवंबर को शाम 7:28 मिनट पर बंद होंगे। अगले छह महीने तक भगवान बदरीनाथ की पूजा-अर्चना नृसिंह मंदिर जोशीमठ में होगी।
भगवान केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए 21 अक्टूबर को सुबह आठ बजे वृषक लग्न में बंद होंगे। भगवान तुंगनाथ के कपाट 27 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे वृषक लग्न में बंद होंगे।