अब एक क्लिक पर मिलेगी चारधाम यात्रा से जुड़ी सारी जानकारी, जानिए कैसे ?

उत्तराखंड में चारधाम यात्री से जुड़ी सभी जानकारी अब आपको अपने मोबाइल फोन पर मिलेंगी। पर्यटन विभाग ने अपने मोबाइल एप ‘एक्सप्लोर आउटिंग’ पर चारधाम रोड अपडेट नाम से नया फीचर लांच किया है। मौसम की जानकारी से लेकर रास्ते बाधित होने, यात्री विश्रम गृह और पर्यटक सुविधा केंद्र जैसी जानकारियां सिर्फ एक क्लिक पर
 

उत्तराखंड में चारधाम यात्री से जुड़ी सभी जानकारी अब आपको अपने मोबाइल फोन पर मिलेंगी। पर्यटन विभाग ने अपने मोबाइल एप ‘एक्सप्लोर आउटिंग’ पर चारधाम रोड अपडेट नाम से नया फीचर लांच किया है। मौसम की जानकारी से लेकर रास्ते बाधित होने, यात्री विश्रम गृह और पर्यटक सुविधा केंद्र जैसी जानकारियां सिर्फ एक क्लिक पर उपलब्ध होंगी। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App – उत्तराखंड पोस्ट

गौरतलब है कि चारधाम यात्र के दौरान अक्सर यात्रियों को भूस्खलन से मार्गो के अवरुद्ध होने की समस्या से जूझना पड़ता है। अब इस एप के जरिये मार्ग से संबंधित सभी जानकारियां मिल सकेंगीं। इतना ही नहीं यात्री एप पर अपना अनुभव और यात्र विवरण साझा भी कर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए यात्रियों को एप पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

मोबाइल एप बनाने वाली कंपनी के सीईओ डॉ. अमित मित्तल के मुताबिक इस एप पर चारधाम रोड अपडेट पर क्लिक करने से उत्तराखंड का नक्शा खुलेगा। इसमें यात्री लोकेशन पिन देख सकते हैं। लोकेशन पिन पर क्लिक करने से उस स्थान की विस्तृत जानकारी देखी जा सकती है। एप खुद ही यात्री की लोकेशन ले लेता है। इस पर अपना विवरण व फोटो लोड किया जा सकता है। विवरण को एप पर प्रकाशित करने से पहले इसकी पुष्टि के लिए सूचना को पर्यटन विभाग, पुलिस और बीआरओ को भेज दिया जाएगा। सूचना प्रमाणित होने पर इसे एप पर प्रकाशित किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन कराने वाले यात्रियों को मैसेज के जरिये सड़क बंद अथवा खुलने की जानकारी भेजी जाएगी।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने एक्सप्लोर आउटिंग एप को चारधाम यात्रा के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि इसका प्रचार-प्रसार चारधाम रूट पर किया जाए। इस एप के माध्यम से यात्र के दौरान पड़ने वाले पर्यटक स्थलों की जानकारी भी एप पर डाली जाए ताकि यात्री इन स्थलों का भी भ्रमण कर सकें।