उत्तराखंड- अनियंत्रित होकर वाहन खाई में गिरा, एक की मौत, चार घायल

 
 

चमोली ( उत्तराखंड पोस्ट) जनपद चमोली में नारायणबगड़ से लगभग तीन किलोमीटर आगे लेगुना क्षेत्र में  शुक्रवार शाम एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

 

 

बताया जा रहा है कि वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 15 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के समय वाहन में पांच लोग सवार थे। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं। घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से प्राथमिक उपचार के लिए नारायणबगड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक और घायलों की पहचान की प्रक्रिया की जा रही है।

फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।