दर्दनाक हादसा | बद्रीनाथ हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार, पिता और पुत्र की मौत

चमोली(उत्तराखंड पोस्ट) मंगलवार सुबह करीब पौने सात बजे ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर बछेलीखाल के समीप हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गयी। गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए।सूचना पर देवप्रयाग थाना प्रभारी विनोद राणा पुलिस दल एवं आपदा व राहत उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक देहरादून से कर्णप्रयाग जा
 

चमोली(उत्तराखंड पोस्ट) मंगलवार सुबह करीब पौने सात बजे ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर बछेलीखाल के समीप हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गयी। गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए।सूचना पर देवप्रयाग थाना प्रभारी विनोद राणा पुलिस दल एवं आपदा व राहत उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक देहरादून से कर्णप्रयाग जा रही कार संख्या यूके 07 बी डब्लू 1452 लगभग 600 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। दोनों देहरादून से कर्णप्रयाग जा रहे थे।  पुलिस को घटनास्थल पर 38 वर्षीय हरीश लाल पुत्र प्यारेलाल निवासी सीमाद्वार देहराखास देहरादून मूल निवासी कर्णप्रयाग व 65 वर्षीय प्यारे लाल पुत्र रैत सिंह खाई में मृत मिले। मृतकों को पुलिस व आपदा टीम द्वारा काफी कठिनाई के बाद खाई से निकाला गया।

थाना प्रभारी विनोद राणा द्वारा दुर्घटना का कारण घना कोहरा बताया गया है। कोहरे के चलते पुलिस को भी घटनास्थल पर वाहनों की हेड लाइट जलाकर पहुंचना पड़ा। वाहन के गहरी खाई में गिरने व घना कोहरा होने के कारण राहत और बचाव में काफी मुश्किलें आयीं। शवों को पोस्ट मार्टम के लिए ऋषिकेश भेजा जा रहा है।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

 Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/