सिखों के पवित्र धाम श्री हेमकुंड साहिब और लोकपाल श्री लक्ष्मण मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले

यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार और प्रशासन की ओर से यात्रा पड़ावों पर पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए सुरक्षा के दृष्टिगत शुरुआती दिनों में प्रतिदिन 3,500 श्रद्धालुओं को ही हेमकुंड भेजने की सीमा निर्धारित की गई है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

चमोली (उत्तराखंड पोस्ट) शनिवार को शुभ मुहूर्त पर पूर्ण विधि-विधान से सिखों के पवित्र धाम श्री हेमकुंड साहिब और लोकपाल श्री लक्ष्मण मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं।

यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह बना हुआ है। यात्रा को लेकर गोविंदघाट, घांघरिया और हेमकुंड साहिब में तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं। सभी गुरुद्वारे फूलों से सजाए गए हैं। श्रद्धालुओं का गोविंदघाट पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।