महिला ने पुल से अलकनंदा नदी में लगाई छलांग, मचा हड़कंप

 उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने कर्णप्रयाग के पोखरी पुल से अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। मौके पर हड़कंप मच गया।
 

चमोली (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने कर्णप्रयाग के पोखरी पुल से अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। मौके पर हड़कंप मच गया।

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस  को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया लेकिन महिला का कुछ पता नहीं लग पाया है।

मिली जानकारी के मुताबिक महिला काफी देर से पुल पर खड़ी थी। अचानक से महिला पुल के किनारे बने गाडर पर चढ़ गई। आसपास के लोगों ने जैसे ही महिला को गार्डर पर चढ़ने की हरकत देखी तो वे दौड़ कर महिला को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन महिला ने तब तक नदी में छलांग लगा दी।

 

पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है ना ही कुछ जानकारी महिला के बारे में मिली है कि महिला कहां से आई थी और कहां की रहने वाली है।  पानी उफान पर होने के कारण महिला का कुछ पता नहीं चल पाया है महिला की खोजबीन जारी है