CM ने गोपेश्वर में सुनी जन समस्याएं, मौके पर किया समाधान

गोपेश्वर (चमोली) [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों की समस्याऐं सुनी और उनके त्वरित निराकरण हेतु अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि जनता की समस्याओं को गम्भीरता से लिया जाय तथा समय से उनका समाधान
 

गोपेश्वर (चमोली) [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों की समस्याऐं सुनी और उनके त्वरित निराकरण हेतु अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित किया।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि जनता की समस्याओं को गम्भीरता से लिया जाय तथा समय से उनका समाधान करना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने शासन स्तर पर लम्बित प्रकरणों का भी शीघ्र समाधान करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता ने मुख्य रूप से सड़क, शिक्षा, पेयजल, विद्युत, पैदल मार्ग, आर्थिक सहायता आदि से जुड़ी 676 विभिन्न समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखी, जिसमें से अनेक समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।