उत्तराखंड - अंत्येष्टि में आए ग्रामीणों का वाहन घर लौटते समय हादसे का शिकार, एक की मौत,10 लोग घायल

 
 


चमोली (उत्तराखंड पोस्ट)  चमोली जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। नारायणबगड़ के नलगांव-कफोली-बमियाल निर्माणाधीन मोटर मार्ग पर मैक्स टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त हुई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए है। जबकि एक की मौत की खबर है।

 

 बताया जा रहा है कि अंत्येष्टि में आए लोग घर लौट रहे थे कि तभी हादसा हो गया। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दस लोग घायल हो गए। सभी घायलों को कर्णप्रयाग उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया।