उत्तराखंड | अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे 10 लोगों की दर्दनाक मौत

चमोली (उत्तराखंड पोस्ट) चमोली जिले के देवाल-घेस मोटरमार्ग पर रविवार सुबह यात्रियों से भरा मैक्स वाहन खाई जा गिरा। हादसे में 10 लोगों के मरने की खबर है। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात को वलाण गांव के पद्म सिंह पटाकी की देवाल के एक होटल में मौत हो गई थी। जिसके बाद गांव के कुछ
 

चमोली (उत्तराखंड पोस्ट) चमोली जिले के देवाल-घेस मोटरमार्ग पर रविवार सुबह यात्रियों से भरा मैक्स वाहन खाई जा गिरा। हादसे में 10 लोगों के मरने की खबर है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार रात को वलाण गांव के पद्म सिंह पटाकी की देवाल के एक होटल में मौत हो गई थी। जिसके बाद गांव के कुछ लोग आज सुबह उनके अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे। जैसे ही वाहन गांव से दो किमी दूर काली ताल के पास पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई जा गिरा।

वहीं, एसडीएम थराली के मुताबिक वाहन में 18 से ज्यादा लोग सवार थे घटनास्थल पर  प्रशासन की टीम पहुंच गई है और रेस्क्यू कार्य जारी है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost