औली में होगी 200 करोड़ की शाही शादी, पांच किलो चांदी से बना है शादी का कार्ड

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीका के उद्योगपति गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी समारोह औली में होगा। उद्योगपति अजय गुप्ता के पुत्र सूर्यकांत की शादी दिल्ली के हीरा व्यापारी सुरेश सिंघल की पुत्री कृतिका और अतुल गुप्ता के बेटे शशांक का विवाह दुबई के रियल स्टेट कारोबारी विशाल जलान की बेटी शिवांगी
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीका के उद्योगपति गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी समारोह औली में होगा। उद्योगपति अजय गुप्ता के पुत्र सूर्यकांत की शादी दिल्ली के हीरा व्यापारी सुरेश सिंघल की पुत्री कृतिका और अतुल गुप्ता के बेटे शशांक का विवाह दुबई के रियल स्टेट कारोबारी विशाल जलान की बेटी शिवांगी से हो रही है। सूर्यकांत की शादी 20 जून और शशांक की 22 जून को होगी।

दोनों शादियां सौ पंडितों का दल संपन्न कराएगा। औली में होने वाले इस भव्य शादी में बॉलीवुड के नामी कलाकार भी शिरकत करेंगे। इस शादी का कार्ड भी बेहद अनोखा है, जो पांच किलो चांदी से बना है। इसके पन्नों पर औली और बदरीनाथ धाम की फोटो भी है।

REPRESENTATIVE IMAGE

समारोह में भारत समेत दुनियाभर के देशों के 400 अधिक व्यंजन मेहमानों को परोसे जाएंगे। उत्तराखंड के पकवानों को भी इसमें तरजीह दी जाएगी। स्थानीय गांव के लोगों को भी इस विवाह समारोह में आमंत्रित किया गया है।

जानकारी के अुसार औली में होने वाली इस शाही शादी में गुप्ता बंधु करीब 200 करोड़ रुपये खर्च करने वाले हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह शादी कितनी भव्य होगी

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें– https://twitter.com/uttarakhandpost   

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost