चंपावत | मैं आपके सुख-दुख में खड़ा रहूंगा, अब सब आपके हाथ में है: धामी

सीएम ने कहा कि जब मेरा परिवार डीडीहाट से खटीमा जाता था तो बीच में चंपावत पड़ता था। मेरी मां कहती थी कि चंपावत के लोग बहुत ही अच्छे हैं और व्यवहारिक होते हैं। विधायक कैलाश गहतोड़ी यह साबित किया है। उन्होंने कहा कि चंपावत के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोडूंगा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

चंपावत (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखण्ड से बड़ी खबर मिली है। उत्तराखंड में चंपावत उपचुनाव सियासी केंद्र बना हुआ है। आज पार्टी के तमाम दिग्गजों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नामांकन कर दिया है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत की जनता से विकास का वादा किया। उन्होंने पहाड़ी में कहा कि 'मैं तुमर चेल छू तुमुल ख्याल रखना छ यांक लोग सब लोग की मदद करनान मैं तुमर हर सुख दुख में काम उन। तुमर धन्यवाद करनहन शब्द नहोनी। अब सब तुम्हारे हाथ में छ।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सीएम धामी ने जनता से कहा कि मैं आप सब के साथ हूं। आप सभी अपना ख्याल रखें। मैं आपके सुख-दुख में खड़ा रहूंगा। अब सब आपके हाथ में है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चंपावत पिथौरागढ़ और मैदान को जोड़ने का काम करेगा।

सीएम ने कहा कि जब मेरा परिवार डीडीहाट से खटीमा जाता था तो बीच में चंपावत पड़ता था। मेरी मां कहती थी कि चंपावत के लोग बहुत ही अच्छे हैं और व्यवहारिक होते हैं। विधायक कैलाश गहतोड़ी यह साबित किया है। उन्होंने कहा कि चंपावत के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोडूंगा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

धामी ने कहा कि चंपावत गुरु गोरखनाथ की भूमि है। उन्होंने बताया कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान कहा था कि वह चंपावत गुरु गोरखनाथ के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि गोलज्यू सर्किट को विकसित किया जाएगा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

वहीं पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में कहा  कि क्षेत्र की हर समस्या से वाकिफ हूं। शारदा सागर क्षेत्र में आने वाले सातों गांवों को जलभराव और जमीन संबंधी समस्या का जल्द ही निस्तारण किया जाएगा। रविवार को तराई नगरा गांव स्थित अपने आवास पर जन समस्याएं सुनते सीएम ने कहा था कि खटीमा की जनता के बल पर ही आज वह प्रदेश के मुखिया बने हैं। खटीमा के विकास कार्यों पर पूरी नजर बनी हुई है।