चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री धामी को कड़ी चुनौती देगी कांग्रेस, कौन देगा टक्कर ?

चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। 31 मई को मतदान होना है तो 3 जून को मतगणना होगी। खटीमा से चुनाव हारने के बाद भी बीजेपी ने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया है तो अब धामी चंपावत विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। धामी को मुख्यमंत्री बने रहने के लिए ये चुनाव जीतना जरुरी है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

चंपावत (उत्तराखंड पोस्ट) चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। 31 मई को मतदान होना है तो 3 जून को मतगणना होगी। खटीमा से चुनाव हारने के बाद भी बीजेपी ने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया है तो अब धामी चंपावत विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। धामी को मुख्यमंत्री बने रहने के लिए ये चुनाव जीतना जरुरी है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

वहीं कांग्रेस इस चुनाव में धामी को कड़ी चुनौती देने की तैयारी में है। कांग्रेस एक-दो दिन में धामी के खिलाफ प्रत्याशी का नाम तय कर सकती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि जल्द वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। उधर, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि जल्द प्रदेश अध्यक्ष इस पर निर्णय लेंगे।

आपको बता दें कि चंपावत सीट पर कांग्रेस से हिमेश खर्कवाल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते आए हैं। 2022 का चुनाव भी उन्होंने लड़ा है लेकिन बीजेपी के कैलाश गहतोड़ी से चुनाव हार गए थे।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

चंपावत उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान होना है। चार मई को इसकी गजट अधिसूचना जारी हो जाएगी। इसके बाद नामांकन की प्रक्रिया आरंभ होगी। 11 मई नामांकन की आखिरी तारीख है। 3 जून को नतीजे सामने आएंगे।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">