सतर्क रहें | कुमाऊं मंडल के लिए अगले 48 घंटे अहम

अगले 48 घंटे कुमाऊं मंडल के लिए अहम है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में कुमाऊं मंडल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश से गुजर रहे पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण पूर्वी हवा के अपने साथ नमी लाने से वर्षा की संभावना
 

अगले 48 घंटे कुमाऊं मंडल के लिए अहम है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में कुमाऊं मंडल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश से गुजर रहे पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण पूर्वी हवा के अपने साथ नमी लाने से वर्षा की संभावना बनी है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को राज्य में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। खासकर कुमाऊं क्षेत्र में सिस्टम ज्यादा प्रभावी रहेगा। 21 सितंबर से 48 घंटे कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना है।