उत्तराखंड | होम क्वारंटाइन में रह रही 17 वर्षीय किशोरी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

चंपावत (उत्तराखंड पोस्ट) पाटी ब्लॉक के लधियाघाटी क्षेत्र के बालातड़ी में होम क्वारंटाइन में रह रही एक 17 साल की किशोरी की मंगलवार रात अचानक मौत हो गई है।मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक किशोरी कुछ दिन पहले रुद्रपुर से गांव पहुंची थी। जिसके बाद उसे 7 दिन के
 

चंपावत (उत्तराखंड पोस्ट) पाटी ब्लॉक के लधियाघाटी क्षेत्र के बालातड़ी में होम क्वारंटाइन में रह रही एक 17 साल की किशोरी की मंगलवार रात अचानक मौत हो गई है।मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक किशोरी कुछ दिन पहले रुद्रपुर से गांव  पहुंची थी। जिसके बाद उसे 7 दिन के लिए स्कूल में क्वारंटाइन किया गया था। उसके बाद उसे होम क्वारंटाइन भेजा गया था।मंगलवार रात उसे अचानक चक्कर आया और उसने दम तोड़ दिया।

DEMO PIC

जानकारी मिली है कि किशोरी को खून की कमी थी । मृतका का कोरोना सैंपल लेने के लिए जिला अस्पताल से लैब तकनीशियन समेत डॉक्टरों की टीम गांव भेजी जा रही है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand