उत्तराखंड | छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

चंपावत (उत्तराखंड पोस्ट) छुट्टी पर घर आए सेना के जवान मोहन चंद की सड़क हादसे में मौत हो गई। जवान मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सैनिक का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। चंपावत निवासी मोहन चंद 23 सिख रेजीमेंट में लांसनायक के पद पर तैनात थे। वह कुछ दिन
 

चंपावत (उत्तराखंड पोस्ट) छुट्टी पर घर आए सेना के जवान मोहन चंद की सड़क हादसे में मौत हो गई। जवान मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सैनिक का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

चंपावत निवासी मोहन चंद 23 सिख रेजीमेंट में लांसनायक के पद पर तैनात थे। वह कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे। मंगलवार को वह बनबसा से सैलानीगोठ लौट रहे थे कि तभी इस दौरान एक तेज रफ्तार वाहन सवार ने जवान की बाइक को टक्कर मार दी। सैनिक मोहन चंद सड़क पर गिरे और गंभीर रुप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोग जवान को तुरंत अस्पताल ले गए जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बनबसा में बुधवार को सैलानीगोठ स्थित शारदा घाट पर सैनिक को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान सभी भी आंखें नम थी। जवान के चाचा और चचेरे भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी।छावनी स्थित 23 सिख रेजीमेंट के जवानों ने मृतक को अंतिम सलामी दी। सिख रेजीमेंट के स्टेशन कमांडर के प्रतिनिधि सूबेदार बलबीर सिंह भी बनबसा पहुंचे थे।

youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost