CM ने दिए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था करने के निर्देश

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश में वर्षा एवं बर्फबारी के कारण बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए सभी जिलाधिकारियों को ठंड से बचाव हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारी सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा
 

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश में वर्षा एवं बर्फबारी के कारण बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए सभी जिलाधिकारियों को ठंड से बचाव हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारी सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि सभी रैन बसेरों का सघन निरीक्षण कर वहाँ ठहरने वाले सभी व्यक्तियों को सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

उन्होने कहा कि ठंड से बचाव के लिए सभी जिलाधिकारी आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में स्वयं व्यक्तिगत रूप से ध्यान दें। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों से मौसम विभाग द्वारा समय-समय पर जारी एडवाइजरी का भी संज्ञान लेने को कहा तथा इस सम्बंध में भी सतर्कता बरतने तथा तद्नुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा है। (उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)