उत्तराखंड | लड़कियों को बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 महिलाएं गिरफ्तार, नाबालिग को चंगुल से छुड़ाया

चंपावत (उत्तराखंड पोस्ट) चंपावत में ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने लड़कियों की सप्लाई करने वाले अन्तराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अंतराज्यीय गिरोह की तीन महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया हैlसाथ ही मौके से एक 14 साल की किशोरी को भी बरामद किया गया। जिसे रीड्स संस्था के सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी मिली
 

चंपावत (उत्तराखंड पोस्ट) चंपावत में ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने लड़कियों की सप्लाई करने वाले अन्तराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने अंतराज्यीय गिरोह की तीन महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया हैlसाथ ही मौके से एक 14 साल की किशोरी को भी बरामद किया गया। जिसे रीड्स संस्था के सुपुर्द कर दिया गया।

जानकारी मिली है कि गिरोह की महिला सदस्य बनबसा, खटीमा व किच्छा की निवासी हैं।ये लड़कियों से वेश्यावृत्ति कराने और शादी का झांसा देकर लोगों से ठगी करके पैसा कमाने का धंधा करते हैं।

एसपी ने बताया कि तीनों महिलाओं के खिलाफ थाना टनकपुर में धारा 370(4)/363/366ए/ 420/120बी/ 34 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPostTwitter– https://twitter.com/uttarakhandpost

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand