उत्तराखंड | सड़क पर भरभराकर गिर पहाड़, लोगों ने भाग कर बचाई जान, देखिए LIVE वीडियो

उत्तराखंड में बरसात के मौसम में पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं होती रहती है। बीते दिनों उत्तारखंड से भूस्खलन के कई वीडियो सामने आए थे। अब उत्तराखंड से एक और वीडियो सामने आया है।

 
 

चंपावत (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में बरसात के मौसम में पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं होती रहती है। बीते दिनों उत्तारखंड से भूस्खलन के कई वीडियो सामने आए थे। अब उत्तराखंड से एक और वीडियो सामने आया है।

टनकपुर चंपावत हाईवे में एक पूरा का पूरा पहाड़ सड़क पर आ गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे वाहन में सवार यात्री दहशत में आ गए और उन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को टनकपुर से चंपावत को जाने वाले रास्ते के बीच अचानक पहाड़ी भरभरा कर गिर गई। गनीमत यह रही कि इस दौरान किसी भी तरह की जान माल का नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल सड़क बंद हो गई है और स्थानीय प्रशासन की मदद से सड़क को खोलने का काम किया जा रहा है।