आज से हड़ताल पर रोडवेज कर्मचारी, 800 बसों के पहिए थमे

आउट सोर्स चालक-परिचालकों समेत तकनीकी संवर्ग कर्मियों के नियमितीकरण की मांग पर सरकार और परिवहन निगम प्रबंधन से वार्ता विफल होने के बाद गुरुवार रात 12 बजे से रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया। प्रदेश में करीब 70 फीसद बसों का संचालन आउट सोर्स कर्मचारी ही करते हैं, लिहाजा इससे रोडवेज
 

आउट सोर्स चालक-परिचालकों समेत तकनीकी संवर्ग कर्मियों के नियमितीकरण की मांग पर सरकार और परिवहन निगम प्रबंधन से वार्ता विफल होने के बाद गुरुवार रात 12 बजे से रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया।

प्रदेश में करीब 70 फीसद बसों का संचालन आउट सोर्स कर्मचारी ही करते हैं, लिहाजा इससे रोडवेज की 800 से ज्यादा बसों के पहिए थमने का अंदेशा है। हड़ताल से हजारों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है और रोडवेज को करोड़ों के नुकसान का अंदेशा भी है। वहीं रोडवेज ने नियमित चालकों-परिचालकों की छुट्टियां निरस्त कर सभी को डयूटी पर बुलाया है।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को इस सिलसिले में परिवहन मंत्री नवप्रभात एवं निगम अफसरों के साथ बैठक की थी, मगर हड़ताली नहीं माने। गुरुवार को निगम प्रबंधन ने भी वार्ता कर हड़तालियों को मनाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। यूनियन के महामंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि तीन दिवसीय हड़ताल में 800 से ज्यादा बसें खड़ी रहेंगी और कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे।