उत्तराखंड | हल्द्वानी, देहरादून समेत इन सीटों पर युवा महिलाओं ने दर्ज की जीत
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद परिणाम सामने आ गए हैं। कई जगह पर कम उम्र की महिलाओं पर लोगों ने भरोसा जताया है औऱ उन्होंने जीत दर्ज की है। हल्द्वानी पनियाली ग्राम सभा से 21 साल एक माह की रागिनी आर्य ग्राम प्रधान के पद पर विजयी रही हैं।
Oct 21, 2019, 16:41 IST
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद परिणाम सामने आ गए हैं। कई जगह पर कम उम्र की महिलाओं पर लोगों ने भरोसा जताया है औऱ उन्होंने जीत दर्ज की है।
हल्द्वानी पनियाली ग्राम सभा से 21 साल एक माह की रागिनी आर्य ग्राम प्रधान के पद पर विजयी रही हैं। इसी तरह देहरादून में रायपुर के लड़वाकोट की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान शिवानी कंडारी की उम्र 23 साल है।
वहीं चंपावत के भंडार बोरा में मीना कुंवर प्रधान पद पर निर्वाचित हुई हैं। मीना की उम्र भी 23 साल है।
Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost
Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost