मुख्य सचिव ने केदारनाथ धाम का भ्रमण किया, निर्माण कार्यों की समीक्षा की

केदारनाथ (उत्तराखंड पोस्ट) केदारनाथ में चल रहे निर्माण कार्य की समीक्षा हेतु भारत सरकार द्वारा नियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राघवेंद्र सिंह के साथ मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह द्वारा गत रविवार को केदारनाथ धाम का भ्रमण किया गया। उत्पल कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि भ्रमण के दौरान सी.ई.ओ संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार राघवेंद्र सिंह
 

केदारनाथ (उत्तराखंड पोस्ट) केदारनाथ में चल रहे निर्माण कार्य की समीक्षा हेतु भारत सरकार द्वारा नियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राघवेंद्र सिंह के साथ मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह द्वारा गत रविवार को केदारनाथ धाम का भ्रमण किया गया।

उत्पल कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि भ्रमण के दौरान सी.ई.ओ संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार राघवेंद्र सिंह द्वारा सुझाव दिया गया कि केदारनाथ परिसर में भगवान शिव की पुरातात्विक महत्व की प्रतिमाओं का नया संग्रहालय बनाया जाए। उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न संग्रहालयों में भगवान शिव की पुरातात्विक महत्व की प्रतिमाएं संग्रहीत हैं।

इसी प्रकार केदारनाथ में भी तीर्थ यात्रियों के दर्शन हेतु भगवान शिव की पुरातात्विक महत्व की वस्तुओं एवं प्रतिमाओं को रखा जा सकता है।मुख्य सचिव ने कहा कि केदारनाथ धाम में विभिन्न राज्यों में उपलब्ध मूर्तियों का एक ओपन एयर म्यूजियम स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संयुक्त निरीक्षण के दौरान केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया गया। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में संचालित पुनर्निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहे हैं।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost