अब बाढ़ से पहले आएगा गूगल का ‘अलर्ट’

नई दिल्ली। पिछले साल गूगल ने देश में साइक्लोन अलर्ट जारी करने का काम शुरू किया था। अब गूगल ने देश में आने वाले बाढ़ के खतरे के लिए अलर्ट जारी करने का निर्णय लिया है। गूगल ने प्राकृतिक आपदाओं के बारे में महत्वपूर्ण सूचनाएं लोगों को उपलब्ध कराने के अपने प्रयास के तहत यह
 

नई दिल्ली। पिछले साल गूगल ने देश में साइक्लोन अलर्ट जारी करने का काम शुरू किया था। अब गूगल ने देश में आने वाले बाढ़ के खतरे के लिए अलर्ट जारी करने का निर्णय लिया है। गूगल ने प्राकृतिक आपदाओं के बारे में महत्वपूर्ण सूचनाएं लोगों को उपलब्ध कराने के अपने प्रयास के तहत यह फैसला लिया है। देशभर के नागरिक जो गूगल का अलर्ट सब्सक्राइब करेंगे वे बाढ़ की हर स्थिति के बारे में न सिर्फ जानकारी पाएंगे बल्कि अनुमानित समय और बचाव के तौर तरीके भी सुझाएगा।

आपात अलर्ट फीचर में देश की करीब 170 नदियों से आने वाली बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी होगा। गूगल इसको लेकर पूरी टाइमलाइन की जानकारी आपको देगा। इन जानकारियों से केंद्रीय जल आयोग के अधिकारी भी लगातार जुड़े रहेंगे। यही नहीं, यह भी बताएगा कि तूफान या बाढ़ के वक्त अगर आप किसी मुसीबत में फंस गए हैं तो कैसे बचें। कंपनी ने बताया कि ये अलर्ट गूगल पब्लिक अलर्ट प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे जिस पर वह आपातकालीन सूचनाएं प्रसारित करता है। इन अलर्टस पर क्लिक करने पर संबंधित सूचनाएं मसलन मैप, बाढ़ का अनुमानित समय और उससे बचने के लिए जरूरी हिदायतें भी दिखाई देंगी। इंटरनेट यूजर अब google.org/publicalerts पर बाढ़ की चेतावनी पा सकते हैं।