त्रिवेंद्र सरकार ने 3 साल में जनता को छलने और ठगने का काम किया: कांग्रेस
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार ने तीन साल पूरे कर लिए हैं। सरकार के तीन साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सरकार की उलब्धियां गिनाते हुए गैरसैंण को अपनी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताई है। तो वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने त्रिवेंद्र सरकार के तीन साल को विफल बताते हुए निशाना साधा है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहबा कि उत्तराखंड की जनता ने तीन साल पहले जिस सरकार को बड़ी आशा और उम्मीद के साथ भरी बहुमत देकर चुना था, उस डबल इंजन की सरकार ने इन तीन सालों में देवभूमि की जनता को छलने और ठगने का काम किया है।
प्रीतम सिंह ने कहा कि गन्ना किसानो का भुगतान 15 दिन में करने का वादा करने वाली भाजपा अपना वायदा भूली, राज्य में बेरोजगारी दर 14 फीसदी अधिक पहुची, किसान व्यापारी आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं, डबल इंजन सरकार अपने लोकायुक्त के वायदे से भी मुकरी, राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखण्ड की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने मलिन बस्तियों को मालिकाना हक देने का कार्य प्रारम्भ किया गया था, देवस्थानम श्राईन बोर्ड के गठन में तीर्थ पुरोहितों, हक-हकूकधारी व स्थानीय जनता को विश्वास में नहीं लिया गया, राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है।
http://uttarakhandpost.com/wp-admin/post.php?post=107719&action=edit
Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost
Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost