बौखलाहट में जानवरों पर खीज निकाल रही है भाजपा : कांग्रेस

भाजपा के विधानसभा घेराव के दौरान घोड़े के घायल होने को मुद्दा बनाते हुए मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। कुमार ने कहा कि भाजपा नेताओं ने अपनी असफल रैली की शुरूआत ही एक निरीह प्राणी की टांग तोडकर की है। कुमार ने कहा कि पूरे भाजपा नेतृत्व
 

भाजपा के विधानसभा घेराव के दौरान घोड़े के घायल होने को मुद्दा बनाते हुए मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। कुमार ने कहा कि भाजपा नेताओं ने अपनी असफल रैली की शुरूआत ही एक निरीह प्राणी की टांग तोडकर की है। कुमार ने कहा कि पूरे भाजपा नेतृत्व के सामने घोड़े की टांग तोड़ी गई है, किन्तु कोई भी भाजपा नेता घोड़े को बचाने के लिए नही आया। जनता इसका सबक भाजपा नेताओं को सिखाएगी। भाजपा की रैली को अब तक की सबसे असफल रैली करार देते हुए कुमार ने कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश के बजट को राज्य की जनता ने सराहा है और बजट में जिस तरह से सभी क्षेत्रों, सर्विस क्लास, युवाओं, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति व सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है, इससे भाजपा नेता बौखलाए हुए है।

कुमार ने भाजपा पर आरोप लगाया कि राज्य की जनता का ध्यान मोदी सरकार की असफलताओं से हटाने के लिए ही भाजपा ने इस रैली का आयोजन किया गया है। उन्होंने ये तक कह दिया कि केन्द्र सरकार की असफलताओं की खीज भाजपा नेताओं ने घोडे की टांग तोडकर उतारी।

मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी ने कहा कि लगता है कि भाजपा का प्रदेश नेतृत्व अपने नेतृत्व क्षमता खो चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य के पांचों सांसद संसद में अपनी चुप्पी नही तोड पाए है। ग्रीन बोनस, आपदा की धनराशि दिलाने में असफल रहने वाले, रेल परियोजनाओं का लाभ उत्तराखण्ड को नही दिला पाने, अर्द्धकुम्भ हेतु केन्द्र से धनराशि न दिला पाने व इन सबसे जनता का ध्यान हटाने के लिए यह असफल रैली का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी अपना पशु प्रेम दिखाते हुए अपने भाजपा नेताओं के विरूद्ध ठोस कार्यवाही की पहल करेंगी।