हल्द्वानी की बेटी श्रेया का भारतीय नौसेना में चयन,परिवार में खुशी का माहौल

राज्य की होनहार बेटियां लगातार देवभूमि का नाम रोशन कर रही है। बेटियां भी अब सैन्य क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रही है। अब हल्द्वानी की रहने वाली श्रेया जोशी का चयन भारतीय नौसेना मे लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। उनकी कामयाबी ने पूरे शहर का नाम रौशन किया है जिसके बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

 

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट)  राज्य की होनहार बेटियां लगातार देवभूमि का नाम रोशन कर रही है। बेटियां भी अब सैन्य क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रही है। अब हल्द्वानी की रहने वाली श्रेया जोशी का चयन भारतीय नौसेना मे लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। उनकी कामयाबी ने पूरे शहर का नाम रौशन किया है जिसके बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

 

 

मूल रूप से बास गल्ली, अल्मोड़ा वर्तमान में काठगोदाम शीशमहल निवासी श्रेया जोशी ने प्रारभिक शिक्षा अपनी आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा से हासिल की। इसके बाद उन्होंने हल्द्वानी के स्कूल में दाखिला लिया और 8वीं से 12वीं तक की पढ़ाई की। 12वीं की पढ़ाई के बाद श्रेया ने देहरादून से कंप्यूटर साइंस से बीटेक किया।  श्रेया जोशी ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है। पढ़ाई के दौरान श्रेया जोशी सेना में शामिल होकर राज्य का नाम रौशन किया है। जानकारी के अनुसार, चयन होने के बाद श्रेया की ट्रेनिंग अगस्त 2023 से केरल के एझिमाल कन्नूर में शुरू होगी।

 

 

श्रेया जोशी के पिता आर० पी० जोशी आई०टी०आई० से प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त है जबकि मां कमला जोशी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज धोलाखेड़ा हल्द्वानी में प्रवक्ता पद पर सेवारत हैं। वहीं श्रेया की बड़ी बहन श्रृति जोशी इंजीनियर हैं और बेंगलुरु में कार्यरत हैं।