धर्मनगरी में अधर्म | फ्लैट में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस पहुंची तो ऐसा था नज़ारा

धर्मनगरी हरिद्वार में ज्वालापुर पुलिस ने एक प्लैट में छापा मारकर देह व्यापार के रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने ये कार्रवाई देहरादून-दिल्ली हाईवे स्थित जुर्स कंट्री के फ्लैट में छापा मारकर की है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) धर्मनगरी हरिद्वार में ज्वालापुर पुलिस ने एक प्लैट में छापा मारकर देह व्यापार के रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने ये कार्रवाई देहरादून-दिल्ली हाईवे स्थित जुर्स कंट्री के फ्लैट में छापा मारकर की है।

पुलिस ने इस दौरान दो दलाल और तीन ग्राहकों को पकड़ा, वहीं तीन बांग्लादेशी युवतियों को छुड़ाया। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि कई दिन से जुर्स कंट्री के फ्लैट में अवैध गतिविधियां होने की जानकारी कुछ किरायेदारों की ओर से दी जा रही थी। शुक्रवार की देर रात पुलिस टीम ने फ्लैट नंबर 515 में छापा मारा। जहां से तीन युवतियों को आजाद कराया गया। तीनों बंगलादेश की रहने वाली हैं।

दलाल शुभाकर दत्त निवासी ओल्ड जनकपुरी उत्तमनगर दिल्ली, अरूण कुमार निवासी श्यामनगर पिनकल घोषपाडज्ञ रोड थाना नोथा पाडा वेस्ट बंगाल और ग्राहक अनुज कुमार निवासी ग्राम फतवा कोतवाली लक्सर, योगेश निवासी नसीरपुर कला बादशाहपुर, अभिषेक निवासी साहपुर टांडा मजादा थाना लक्सर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

टीम में कोतवाल आरके सकलानी, एसएसआई अंशुल अग्रवाल, महिला एसआई संदीपा भंडारी, आरक्षी रोहित, वीरेंद्र, विनोद, संदीप शामिल थे।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">