हादसे के बाद क्रिकेट के मैदान में ऋषभ पंत की वापसी कितनी मुश्किल ? जानिए हर सवाल का जवाब

25 साल के क्रिकेटर ऋषभ पंत का शुक्रवार सुबह 5.30 बजे दिल्ली-देहरादून हाइवे पर रुड़की के पास एक्सीडेंट हो गया है। वह कार से दिल्ली से अपने घर रुड़की जा रहे थे।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)
25 साल के क्रिकेटर ऋषभ पंत का शुक्रवार सुबह 5.30 बजे दिल्ली-देहरादून हाइवे पर रुड़की के पास एक्सीडेंट हो गया है। वह कार से दिल्ली से अपने घर रुड़की जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि पंत को कार ड्राइव करते समय झपकी आ गई थी। इसके बाद उनकी मर्सिडीज अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसा जहां हुआ, वह जगह ऋषभ के घर से 10 किलोमीटर दूर है। एक्सीडेंट के बाद पंत जलती हुई कार की खिड़की तोड़कर बाहर निकले थे। पंत का देहरादून के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है औऱ वे रिकवर कर रहे हैं।

करियर पर कितना असर ?

ऋषभ पंत को 5 जगहों पर चोटें आई हैं। इनमें माथा, दाहिने हाथ की कलाई, दाहिने पैर का घुटना, टखना और अंगूठा शामिल हैं। घुटने, टखने और कलाई की चोट अहम हैं, क्योंकि इन जगहों का इस्तेमाल विकेटकीपिंग के लिए अहम है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

दैनिक भास्कर से बात करते हुए पूर्व इंटरनेशनल विकेट कीपर नमन ओझा नमन ओझा कहते हैं कि यदि घुटने के लिगामेंट फट जाए तो रिकवरी में टाइम लगता है। घुटने की सामान्य-सी चोट से रिकवर करने में कम से कम 6 और ज्यादा से ज्यादा 8 हफ्ते लगते हैं। विकेटकीपिंग में हर पॉइंट मैटर करता है। चोट कहीं की भी हो, प्रभावित करती है। फिर चाहे वह उंगली की चोट ही क्यों न हो। पंत के तो कलाई, घुटने और टखने तीनों जगह लगी हैं। वापसी में टाइम लगेगा। हालांकि, वह युवा है...जल्दी रिकवरी भी हो सकती है।

टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय टीम के साथ गए स्पोर्ट्स मेडिसिन एक्सपर्ट डॉ. रजत जांगिड़ दैनिक भास्कर से बात करते हुए कहते हैं, "अगर हड्‌डी की चोट होती तो रिकवर करने में 2-3 महीने लग जाते हैं और लिगामेंट फटा हो, उससे रिकवरी करने में 6 से 9 महीने लग जाते हैं। इस तरह की चोट एशियल इंजरी कहलाती है, जो खिलाड़ी को मैदान पर लगती है।

कार एक्सीडेंट में ज्यादातर लिगामेंट टूटता है या कई लिगामेंट टूटते हैं। उसमें ज्यादा समय भी लग जाता है। कभी-कभी साल भर भी लग जाता है। जहां तक विकेटकीपिंग की बात है, तो टखना, घुटना और कूल्हा विकेटकीपर की पोजिशन के लिए अहम है। रिस्ट-एलबो उनके वर्किंग हैंड के लिए महत्वपूर्ण हैं। पंत की कलाई भी चोटिल है और घुटने में भी चोट है। ऐसे में रिकवरी में टाइम लग सकता है। हालांकि, अभी MRI रिपोर्ट्स नहीं आई हैं। ऐसें में कोई सटीक टाइम नहीं बता सकते हैं कि कितना टाइम लगेगा। इतना कह सकता हूं कि घुटने में 6-7 महीने और कलाई में 3 से 4 महीने का समय लग सकता है।"

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

BCCI ने क्या कहा ?

बोर्ड के सचिव जय शाह ने कहा, पंत के माथे पर दो चोटें आईं हैं। घुटने का लिगामेंट टूटा है। दाहिनी कलाई और एड़ी में भी चोट पहुंची हैं। एमआरआई के बाद उनकी चोट की गंभीरता का पता चल सकेगा। हम लगातार मेडिकल टीम और उनकी फैमिली के संपर्क में हैं। इस मुश्किल समय में हम पंत को हरसंभव मेडिकल ट्रीटमेंट और मदद देंगे।