" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) हरिद्वार रेलवे स्टेशन सहित उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के कई रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एरिया कमांडर के हवाले से हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक को धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
अधिकारियों के मुताबिक 10 अक्तूबर को हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक के नाम से साधारण डाक से कार्यालय में पत्र आया। स्टेशन अधीक्षक ने जब पत्र खोला तो उनके होश उड़ गए।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
पत्र में हरिद्वार रेलवे स्टेशन के साथ ही देहरादून, लक्सर, रुड़की, काठगोदाम, नजीबाबाद, शाहगंज सहित कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी है। पत्र भेजने वाले ने खुद को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का एरिया कमांडर बताया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
एक पन्ने के पत्र में दोनों तरफ हिंदी में लिखा है। 25 अक्तूबर को स्टेशनों पर बम विस्फोट करने की धमकी दी गई है। जबकि 27 अक्तूबर को उत्तराखंड के चारधाम के साथ ही अन्य धार्मिक स्थलों पर बम धमाके करने की चेतावनी दी गई है।
जीआरपी के अपर पुलिस अधीक्षक अरुणा भारती ने बताया कि धमकी भरा पत्र मिलने के बाद अज्ञात के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए एक्ट) में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में गहनता से जांच कर रहे हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">