उत्तराखंड - यहां दिनदहाड़े घर के अंदर से मासूम बच्चा गायब,मचा हड़कंप

हरिद्वार से एक सनसनी खेज घटना की  खबर सामने आई है। जहां शनिवार को दिनदहाड़े घर से ही  8  महीने  का  मासूम  बच्चा गायब  हो गया है। जिससे घर पर हड़कंप मच गया है।
 
 

हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) हरिद्वार से एक सनसनी खेज घटना की  खबर सामने आई है। जहां शनिवार को दिनदहाड़े घर से ही  8  महीने  का  मासूम  बच्चा गायब  हो गया है। जिससे घर पर हड़कंप मच गया है।परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी मासूम नहीं मिला जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

 

 

 

पुलिस के मुताबिक, रविंद्र कुमार निवासी मोहल्ला कड़च्छ भेल में संविदा पर काम करता है। शनिवार की सुबह रविंद्र ड्यूटी गया था और उसकी पत्नी राखी अपने 8 माह के मासूम बेटे के साथ घर पर मौजूद थी। वह बेटे को सोता हुआ छोड़कर कपड़े सुखाने के लिए छत पर चली गई।

कुछ देर बाद वापस लौटी तो बेटा गायब मिला। आस पड़ोस में पता करने पर भी जब बच्चे का कुछ पता नहीं चला था तो पुलिस को सूचना दी गई। दिनदहाड़े बच्चा चोरी की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। आसपास के लोगों ने एक साधु वेषधारी और दंपति पर बच्चा चोरी का शक जताया है। पुलिस ने जिले भर में अलर्ट जारी करते हुए बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।