उत्तराखंड | SDM की गाड़ी के उड़े परखच्चे, ड्राईवर की मौके पर ही मौत, मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी हरिद्वार से घटना की जानकारी ली है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में वाहन चालक की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने एसडीएम लक्सर संगीता कनौजिया के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़ी ख़बर है। मंगलवार को हरिद्वार जिले में लक्सर-रुड़की मार्ग पर भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में एसडीएम संगीता कनौजिया की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसा इतना खतरनाक था कि एसडीएम के ड्राईवर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एसडीएम संगीता कनौजिया की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार एसडीएम संगीता कनौजिया को निजि अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उन्हें सिर और जबड़े में चोट लगी है।