उत्तराखंड | कार्यक्रम के दौरान आपस में भिड़े दो बीजेपी नेता, फायरिंग से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में हर घर तिरंगा अभियान के दौरान भारतीय जनता पार्टी के ही दो नेता आपस में भिड़ गए। बवाल इतना बढ़ गया कि भाजपा के एक नेता ने दूसरे भाजपा नेता के घर जाकर फायरिंग कर दी।

bjp

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में हर घर तिरंगा अभियान के दौरान भारतीय जनता पार्टी के ही दो नेता आपस में भिड़ गए। बवाल इतना बढ़ गया कि भाजपा के एक नेता ने दूसरे भाजपा नेता के घर जाकर फायरिंग कर दी।

जानकारी के अनुसार हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित खन्ना नगर में बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक के घर के पास भाजपा की ओर से आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भाजपा के युवा नेता विष्णु आरोड़ और दीपक टंडन में कहासुनी हो गई थी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

कार्यक्रम में दोनों को समझा कर शांत करा दिया गया। अपने ऊपर हुए हमले के बाद भाजपा युवा नेता दीपक टंडन ने बताया की वो पार्टी के कार्यक्रम से जैसे ही अपने घर पहुंचे तो विष्णु अरोड़ा 40 से 50 लड़कों के साथ उनके घर पहुंचा और घर मे तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान उसने फायरिंग कर दी।

बीजेपी नेता ने बताया कि गनीमत रही कि वह समय रहते नीचे बैठ गए नही तो गोली उनको भी लग सकती थी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">