उत्तराखंड | अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी यात्रियों से भरी बस, 50 लोग थे सवार

रुड़की (उत्तराखंड पोस्ट) सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ी के पास यात्रियों से भरी बस खाई में जा गिरी।।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची ओर बस में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया। जानकारी के मुताबिक एक निजी बस हरिद्वार से रुड़की आ रही थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर बेलड़ी
 

रुड़की (उत्तराखंड पोस्ट) सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ी के पास यात्रियों से भरी बस खाई में जा गिरी।।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची ओर बस में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया।

जानकारी के मुताबिक एक निजी बस हरिद्वार से रुड़की आ रही थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर बेलड़ी के पास 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी। मौके पर चीख-पुकार मच गई।स्थानीय लोगों ने एक-एक करके सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला।

बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने भी यात्रियों को बचाने में मदद की। हादसे में सभी यात्रियों की जान बच गई है, पर कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost