उत्तराखंड | बाल सुधार गृह से अचानक फरार हुआ बच्चा, मचा हड़कंप

हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) हरिद्वार के बाल सुधार गृह से गुरुवार को एक बच्चा अचानक फरार हो गया। जिससे सुधार गृह में हड़कंप मच गया। पुलिस बच्चे की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, बच्चे का नाम सोनू पुत्र बुन्दु है। वह संभल के बबराली राजपुरा का रहने वाला है। वह हाल ही में पुलिस
 

हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) हरिद्वार के बाल सुधार गृह से गुरुवार को एक बच्चा अचानक फरार हो गया।  जिससे  सुधार गृह में हड़कंप मच गया। पुलिस बच्चे की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, बच्चे का नाम सोनू पुत्र बुन्दु है। वह संभल के बबराली राजपुरा का रहने वाला है। वह हाल ही में पुलिस को देहरादून में लावारिस हालत में मिला था। इसके बाद से ही वह हरिद्वार बाल सुधार गृह में रह रहा था।

सोनू के फरार होने की सूचना बाल सुधार गृह के अधीक्षक ने सिडकुल थानाध्यक्ष को पत्र लिखकर दी। उन्होंने पुलिस से बच्चे को तलाश करने की अपील की है।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost    

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost