उत्तराखंड | हॉस्टल में फूड प्वाइजनिंग, 11 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

रुड़की(उत्तराखंड पोस्ट)रुड़की में गोवर्धनपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग से हाॅस्टल में खाना खाने के बाद अचानक 11 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। सभी को 108 आपातकालीन एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक रोज की तरह रविवार को भी देर शाम करीब 7:00 बजे खाना
 

 रुड़की(उत्तराखंड पोस्ट)रुड़की में गोवर्धनपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग से हाॅस्टल में खाना खाने के बाद अचानक 11 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। सभी को 108 आपातकालीन एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक रोज की तरह रविवार को भी देर शाम करीब 7:00 बजे खाना खाकर सभी छात्राएं अपने कमरों में सोने चली गईं। जानकारी के अनुसार, खाने में छात्राओं को कद्दू की सब्जी और रोटी परोसी गई थी। करीब साढ़े सात कुछ लड़कियों की तबीयत बिगड़ने लगी। उनको पेट दर्द और उल्टी की शिकायत शुरू हो गई। छात्राओं को अस्पताल ले जाने को कहा। करीब आठ बजे अनु सेविका ने 108 एंबुलेंस बुलाकर छात्राओं को सीएचसी पहुंचाया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. अनिल वर्मा ने छात्राओं का इलाज किया। उन्होंने बताया कि सभी छात्राओं का ब्लड टेस्ट कराया गया है। प्राथमिक जांच फूड प्वाइजनिंग के लक्षण सामने आए हैं। छात्राओं का इलाज किया जा रहा है।फिलहाल छात्राओं की तबीयत में सुधार है, हॉस्टल जाकर छात्राओं और खानपान की भी जांच की जाएगी।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost