उत्तराखंड | कांग्रेस को झटका, दो बार के विधायक ने छोड़ी पार्टी, लगाया बड़ा आरोप

रूड़की (उत्तराखंड पोस्ट) लोकसभा चुनवा इतने करीब है लेकिन उससे पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। रूड़की से दो बार विधायक रह चुके पार्टी के नेता चौधरी यशवीर ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस से इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होनें पार्टी पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस ही कांग्रेस को हरा रही है।
 

रूड़की (उत्तराखंड पोस्ट) लोकसभा चुनवा इतने करीब है लेकिन उससे पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। रूड़की से दो बार विधायक रह चुके पार्टी के नेता चौधरी यशवीर ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस से इस्तीफ़ा दे दिया है।

उन्होनें पार्टी पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस ही कांग्रेस को हरा रही है। चौधरी यशवीर ने कहा कि अभी कोई पार्टी जॉयन करने पर उन्होंने कोई फ़ैसला नहीं किया है। बता दें कि चौधरी यशवीर बसपा से दो बार विधायक रह चुके हैं। इस्तीफ़ा देते समय उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन के कारण ही वह चुनाव हारे हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी से कोई गिला-शिकवा नहीं है लेकिन पार्टी में इतनी ज़्यादा टांग-खिचाई है कि ऐसी स्थिति में कोई चुनाव नहीं जीत सकता। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने संगठन को सुधारने के लिए काम करना चाहिए तभी पार्टी आगे बढ़ पाएगी।

चौधरी यशवीर ने कहा कि अगर ऐसे ही हालात रहे तो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लग सकता है। उन्होंने कहा कि वह किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं जल्द ही कार्यकर्ताओं से बात कर किसी पार्टी में शामिल होने का फ़ैसला किया जाएगा लेकिन कांग्रेस में वह इतने दुखी हो गए थे कि इसे छोड़ने के अलावा कोई चारा नहीं बचा था।

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/