भाजपा छल से उत्तराखंड का चुनाव जीतना चाहती है: किशोर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनैतिक दल के रूप में भाजपा कभी भी कांग्रेस को नहीं हरा सकती है। भाजपा ने हमेशा छल प्रपंच और झूठ की राजनीति की है। झूठे सपने और झूठे वादे कर सत्ता में आई मोदी सरकार की पोल खुल चुकी
 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनैतिक दल के रूप में भाजपा कभी भी कांग्रेस को नहीं हरा सकती है।

भाजपा ने हमेशा छल प्रपंच और झूठ की राजनीति की है। झूठे सपने और झूठे वादे कर सत्ता में आई मोदी सरकार की पोल खुल चुकी है। 

रुड़की में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान किशोर उपाध्याय ने भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि सेना पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक करती रही है, मगर पीएम मोदी जिस तरह से इसे अपनी उपलब्धि बता रहे हैं, वह शर्म की बात है।

किशोर ने भाजपा पर देश में अराजकता का माहौल पैदा करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा छल से उत्तराखंड का चुनाव जीतना चाहती है।