धर्मनगरी में अधर्म | पार्किंग में छोड़कर चले गए अपनी 7 माह की बच्ची

धर्मनगरी हरिद्वार में एक कलयुगी मां-बाप की अधर्म सामने आया है। ये कलयुगी मां-बाप सात महीने की बच्ची को पार्किंग में छोड़कर चले गए। जानकारी के अनुसार दिल्ली हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्किंग में सन्नी कुमार नामक रिक्शा चालक रात गुजाता था। सुबह करीब चार बजे रिक्शा चालक ने किसी बच्चे
 

धर्मनगरी हरिद्वार में एक कलयुगी मां-बाप की अधर्म सामने आया है। ये कलयुगी मां-बाप सात महीने की बच्ची को पार्किंग में छोड़कर चले गए।

जानकारी के अनुसार दिल्ली हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्किंग में सन्नी कुमार नामक रिक्शा चालक रात गुजाता था। सुबह करीब चार बजे रिक्शा चालक ने किसी बच्चे की जोर-जोर से रोने की आवाज सुनी। उसने देखा कि पार्किंग में ही एक बच्ची लावारिस अवस्था में पड़ी है।

करीब एक घंटे तक इंतजार करने के बाद जब कोई उस बच्ची को लेने नहीं आया तो सन्नी बच्ची को लेकर सीधे शहर कोतवाली पहुंच गया। यहां सन्नी ने बच्चे को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिसकर्मियों ने रिक्शा चालक का आभार जताया। एसएसआइ गिरीशचंद शर्मा ने बताया कि बच्ची को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया जाएगा। इसके लिए समिति के पदाधिकारियों से संपर्क किया गया है। बच्ची करीब सात महीने की बताई जा रही है।