ऋषिकेश में होगा अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव

उत्तराखंड के ऋषिकेश में 1 मार्च से 7 मार्च तक अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन होगा। गढ़वाल मंडल विकास निगम और परमार्थ निकेतन ऋषिकेश मिलकर अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं। Each One Teach one के सूत्र के साथ आयोजित होने जा रहे इस अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का मकसद योग के बारे में
 

उत्तराखंड के ऋषिकेश में 1 मार्च से 7 मार्च तक अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन होगा। गढ़वाल मंडल विकास निगम और परमार्थ निकेतन ऋषिकेश मिलकर अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं। Each One Teach one के सूत्र के साथ आयोजित होने जा रहे इस अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का मकसद योग के बारे में लोगों को जागरूक करना भी है। हालांकि योग महोत्सव में शामिल होने के लिए आपको अपनी जेब ढ़ीली करनी पड़ेगी। एक दिन के पास की कीमत एक हजार रूपए है तो पूरे सात दिनों तक योग महोत्सव में शामिल होने के लिए आपको पांच हजार रूपए खर्च करने होगे। आयोजकों का कहना है कि अब तक करीब 50 लोगों ने योग महोत्सव में शामिल होने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है।