उत्तराखंड | दिवाली की रात पटाखे फोड़ने पर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव

रुड़की (उत्तराखंड पोस्ट) हरिद्वार जिले के रुड़की में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल स्थिति को शांत किया। जानकारी के अनुसार लिब्बारेहड़ी क्षेत्र में पटाखे जलाने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों
 

रुड़की (उत्तराखंड पोस्ट) हरिद्वार जिले के रुड़की में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल स्थिति को शांत किया।

जानकारी के अनुसार लिब्बारेहड़ी क्षेत्र में पटाखे जलाने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव शुरु कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।

 Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost