उत्तराखंड | नहीं थम रहा जहरीली शराब का तांडव, अब तक 28 की मौत

हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) हरिद्वार जिले में जहरीली शराब से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। मौत का ये बढ़कर अब 28 तक पहुंच गया है। वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भगवानपुर तहसील के गांवों में जहरीली शराब पीने से लोगों की मृत्यु होने की घटना का संज्ञान लेते हुए घटना में
 

हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) हरिद्वार जिले में जहरीली शराब से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। मौत का ये बढ़कर अब 28 तक पहुंच गया है।

वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भगवानपुर तहसील के गांवों में जहरीली शराब पीने से लोगों की मृत्यु होने की घटना का संज्ञान लेते हुए  घटना में मृतकों के आश्रितों को 02-02 लाख रूपये तथा गम्भीर रूप से घायल व्यक्तियों को 50-50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने प्रभावित व्यक्तियों को समुचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराये जाने हेतु अधिकारियों को घटना की जानकारी मिलते ही दे दी थी।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि जहरीली शराब घटना के संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात हुई इस पर एक ज्वाइंट कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया है, ताकि वास्तविकता का पता चले। इस मामले में दोषियों के खिलाफ कठोर काईवाई की जायेगी। ऐसी घटनाएं भविष्य में न हो इसके लिए अधिकारियों को अलर्ट किया गया।

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/