उत्तराखंड | तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, दोनों की मौत

रुड़की (उत्तराखंड पोस्ट) भगवानपुर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों हाईवे पर काफी दूर जाकर गिरे। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार गोविंद सिंह और बंटी निवासी
 

रुड़की (उत्तराखंड पोस्ट) भगवानपुर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिससे  दोनों हाईवे पर काफी दूर जाकर गिरे। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार गोविंद सिंह और बंटी निवासी सहारनपुर भगवानपुर स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे। दोनों एक ही बाइक पर ड्यूटी से आते जाते थे। बुधवार की रात दोनों एक बाइक पर बैठकर फैक्ट्री जा रहे थे।खूब्बनपुर गांव के पास बाइक को ओवरटेक करते हुए एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

कार की टक्कर से दोनों बाइक समेत हाईवे पर काफी दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने चालक को कार समेत पकड़ लिया। मृतकों के परिजनों ने आरोपी कार चालक के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस केस दर्ज करने की तैयारी में है।

youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost