उत्तराखंड | कोचिंग सेंटर संचालक गिरफ्तार, 19 लाख में बेचा था पेपर

SIT ने रुड़की के जीनियस कोचिंग सेंटर के संचालक विवेक कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के साथ मिलकर कुछ अभ्यर्थियों को 19 लाख में प्रश्नपत्र बेचा था।

Paper Leak

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की एई और जेई भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसआईटी ने शुक्रवार को चौथी गिरफ्तारी की।

SIT ने रुड़की के जीनियस कोचिंग सेंटर के संचालक विवेक कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के साथ मिलकर कुछ अभ्यर्थियों को 19 लाख में प्रश्नपत्र बेचा था।

उत्तराखंड पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि यह वर्तमान में रुड़की में जीनियस नाम से कोचिंग सेंटर संचालित करता है जिसमें जेई के परीक्षार्थियों को परीक्षा की तैयारी करता है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

अधिक पैसे कमाने के लालच में इसके पेपर लीक करने वाले गिरोह में शामिल होकर कुछ अभ्यर्थी से पेपर देने के एवज में 19 लाख रुपए तय किए जिनसे एडवांस के तौर पर कुछ धनराशि एवम ब्लैंक चेक लिए गए। अवैध धनराशी में से कोचिंग सेन्टरों में LED आदि जिनका मुल्य करीब 8.5 लाख है।

अभियुक्त द्वारा बताया गया कि अगर मेरी कोचिंग सेंटर से ज्यादा लड़के सेलेक्ट होंगे तो मेरे कोचिंग का नाम होगा। तभी ज्यादा लड़के मेरे कोचिंग सेंटर पर आएंगे। अगर मेरे सेंटर से लड़के सेलेक्ट नहीं होते हैं तो हम परीक्षा रद्द कराने के लिए पैसा देकर धरना प्रदर्शन भी करा देते है। अभियुक्त के पास से अभ्यर्थियों से लिए दो लाख रुपए, चार ब्लैंक चेक व LED आदि बरामद की है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">