उत्तराखंड | घर के अन्दर मिले पति-पत्नी के शव, मचा हड़कंप

रुड़की से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में खटका गांव में बुधवार को पति व पत्नी के शव उनके घर से मिलने से हड़कंप मच गया। 
 

रुड़की (उत्तराखंड पोस्ट) रुड़की से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में खटका गांव में बुधवार को पति व पत्नी के शव उनके घर से मिलने से हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक खटका गांव निवासी 35 वर्षीय सुशील पुत्र सहन्द्र रूडकी के सिद्धार्थ होटल का कर्मचारी था बताया गया है कि सुबह सुशील और उसकी पत्नी पूनम ने अपने इकलौते बेटे 8 वर्षीय वंश को स्कूल भेजा था जिसके बाद सुशील का साला बृजेश ने अचानक आकर देखा तो दंपत्ति के शव घर मे पड़े थे जिनके गले पर धारदार हथियार के निशान थे। दंपत्ति की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है।

सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ जिले के एसएसपी डी सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फिलहाल दंपत्ति की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक जहां शव पड़े थे उस कमरे का दरवाजा बंद था फिलहाल पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों पहलुओं की गंभीरता से जांच करने में जुटी है।