उत्तराखंड | डेंगू से पीड़ित विवाहिता की मौत, दो दिन पहले ही दिया था बच्ची को जन्म
रुड़की (उत्तराखंड पोस्ट) ठंड होने पर भी उत्तराखंड में डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। डेंगू से पीड़ित एक और महिला की मौत हो गई है। महिला की शादी करीब डेढ़ साल हुई थी।महिला ने दो दिन पहली ही एक बच्ची को जन्म दिया था।
जानकारी के मुताबिक पनियाला गांव निवासी गर्भवती दीपा को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। जिसके चलते परिजनों ने महिला को देहरादून में भर्ती कराया गया था।
परिजनों ने जब उसकी जांच कराई तो पता चला कि महिला को डेंगू है।रविवार रात को दीपा ने एक बच्ची को जन्म दिया उसके बाद मंगलवार को महिला की हालत ज्यादा बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि महिला की प्लेटलेट्स की अत्याधिक कमी हो गई थी। जिससे चलते उसकी मौत हो गई।
Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost
Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost