उत्तराखंड | तेज रफ्तार बोलेरो ने दंपति की बाइक को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी गंभीर

रुड़की (उत्तराखंड पोस्ट) लक्सर-रुड़की मार्ग पर एक बोलेरो ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठी उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के कुरड़ी खेड़ा गांव निवासी सुनील अपनी पत्नी
 

रुड़की (उत्तराखंड पोस्ट) लक्सर-रुड़की मार्ग पर एक बोलेरो ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठी उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के मुताबिक सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के कुरड़ी खेड़ा गांव निवासी सुनील अपनी पत्नी के साथ बाइक से मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव में अपनी रिस्तेदारी में जा रहे थे।इसी दौरान कुआंखेड़ा चौराहे के पास एक बोलोरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सुनील की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई

हादसे के बाद बोलेरो भी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गई। जिससे बोलेरो सवार दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost