उत्तराखंड | मजदूर को गुलदार ने बनाया निवाला, घटना से क्षेत्र में दहशत का महौल

हरिद्वार(उत्तराखंड पोस्ट) हरिद्वार के भेल में शुक्रवार रात को एक गुलदार ने एक मजदूर को निवाला बना लिया । मजदूर का शव भेल के मटीरियल गेट के पास जंगल में पड़ा मिला। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का महौल है। शव की पहचान सुकराम के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार सुकराम मजदूरी करता था
 

 हरिद्वार(उत्तराखंड पोस्ट) हरिद्वार के भेल में शुक्रवार रात को एक गुलदार ने एक मजदूर को निवाला बना लिया । मजदूर का शव भेल के मटीरियल गेट के पास जंगल में पड़ा मिला। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का महौल है।

शव की पहचान सुकराम के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार सुकराम मजदूरी करता था और शुक्रवार को घर नहीं लौटा था। परिजनों ने तलाश की तो रास्ते में उसकी जैकेट पड़ी मिली।

इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। फिर पुलिस को लेकर तलाश की तो उसका शव जंगल से बरामद हुआ।लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost