उत्तराखंड | भीख मंगवाने के लिए देवर-भाभी ने ही किया बच्चा चोरी, हरिद्वार पुलिस ने धर दबोचा

बच्चे से सम्बन्धित गंभीर प्रकृति का मामला होने के चलते एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए तत्काल टीमें गठित की गई और खुद की मॉनीटरिंग में पूरी कार्यवाही और प्रगति पर नजर बनाकर रखी गई।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) हरिद्वार में हरकी पैड़ी क्षेत्र से पांच दिन पूर्व चोरी हुए एक साल के मासूम को नगर कोतवाली पुलिस और सीआईयू की टीम ने ढूंढकर बच्चे को परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी मुंहबोले देवर और भाभी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने भीख मंगवाने के लिए बच्चे को चोरी किया था और बाद में अच्छी रकम मिलने पर बेचने की योजना थी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

कहां से गायब हुआ बच्चा ?

9 अप्रैल को बिहार के बांका जिले की रहने वाली नीतू ने कोतवाली नगर हरिद्वार आकर तहरीर दी कि दिनांक वह अपने बच्चों को नाई घाट में छोड़कर खाना लेने गई थी। ज़ब वापस लौटी तो 1 वर्षीय बच्चा गायब मिला।

बच्चे से सम्बन्धित गंभीर प्रकृति का मामला होने के चलते एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए तत्काल टीमें गठित की गई और खुद की मॉनीटरिंग में पूरी कार्यवाही और प्रगति पर नजर बनाकर रखी गई।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

शनिवार को मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पत्रकारों को बताया, नौ अप्रैल की सुबह नीतू निवासी ग्राम दुमरिया बस्ती थाना अमरपुर जिला बांका बिहार अपने बच्चों को नाईघाट पर छोड़कर खाना लेने गई थी। वापस लौटने पर एक वर्षीय बेटा गायब मिला था। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति बच्चे को ले जाते दिखा था।

पुलिस ने करीब 500 सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसके बाद पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे और मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व एक टीम रुड़की भेजी गई। पिरान कलियर में एक होटल के पास से बच्चे को खोजते हुए अपहरणकर्ता आरोपी देवेंद्र निवासी ग्राम जड़बड़ जरवर मीरनपुर, थाना कुप्रोली, मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश और महिला लोकेश निवासी ग्राम नारगपुर, थाना परतापुर, मेरठ यूपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सातवीं पास आरोपी सोहराब गेट मेरठ रोडवेज डिपो में वर्कशॉप में संविदाकर्मी के तौर पर नौकरी कर चुका है। वह अपनी भाभी के साथ एक दिन पहले हरिद्वार आया था। उसी ने बच्चे को उठाया और फिर दोनों फरार हो गए थे। शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया, आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।