उत्तराखंड | कांवड़ियों ने की कार में तोड़फोड़, दो गिरफ्तार, वीडियो शेयर करने वालों को हरिद्वार पुलिस ने चेताया

इस वीडियो तो लोग भ्रामक जानकारी के साथ सोशल मीडिया पर ये कहकर शेयर कर रहे हैं कि कि कार में समुदाय विशेष के दंपत्ति सवार थे और इस मामले पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस ने इस पूरे मामले का सच बताते हुए लोगों से भ्रामक जानकारी शेयर न करने की अपील की है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) मंगलवार को हरिद्वार जिले के मंगलौर में गुस्साए कांवड़ियों ने एक उत्तराखंड नंबर की कार में जमकर तोड़फोड़ की और कार को पलट दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।

इस मामले में हरिद्वार पुलिस ने बताया कि 10 जुलाई को मंगलौर क्षेत्र में कार से कांवड़ टकराने पर कांवड़ियों द्वारा उग्र होकर कार को क्षतिग्रस्त किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस मामले में क्षतिग्रस्त हुई कार के चालक स्थानीय निवासी प्रताप सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, वैधानिक कार्रवाई जारी है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इस वीडियो तो लोग भ्रामक जानकारी के साथ सोशल मीडिया पर ये कहकर शेयर कर रहे हैं कि कि कार में समुदाय विशेष के दंपत्ति सवार थे और इस मामले पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस ने इस पूरे मामले का सच बताते हुए लोगों से भ्रामक जानकारी शेयर न करने की अपील की है।

allowfullscreen

हरिद्वार पुलिस ने कहा कि बिना जानकारी के भ्रामक सूचना पर कमेंट करते लोग, कृपया आप ऐसा न करें। कल दिनांक 10 जुलाई को मंगलौर क्षेत्र में कार से कांवड़ टकराने पर कांवड़ियों द्वारा उग्र होकर कार को क्षतिग्रस्त किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें अब सोशल मीडिया के माध्यम से यह प्रचारित/प्रसारित किया जा रहा है कि कार में समुदाय विशेष के दंपत्ति सवार थे और इस मामले पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं करी है। यह बात पूरी तरह गलत है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इस घटना का किसी समुदाय विशेष से कोई संबंध नहीं है एवं क्षतिग्रस्त हुई कार के चालक स्थानीय निवासी प्रताप सिंह की शिकायत पर हरिद्वार पुलिस द्वारा उक्त मामले में मुकदमा दर्ज कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, वैधानिक कार्रवाई जारी है। कुछ "असामाजिक तत्वों द्वारा" बिना सत्यता जाने झूठे तथ्य प्रचारित किए जा रहे हैं। कृपया आप ऐसा करने से बचें, भ्रामक एवं असत्य तथ्य प्रचारित करने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">