उत्तराखंड | मां ने ही कर दी अपने छह माह के शिशु की हत्या, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) कनखल की सर्वप्रिय विहार कॉलोनी से छह माह के मासूम अंश के घर से गायब होने के प्रकरण का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दरअसल मां ही अपने बेटे की हत्यारिन निकली। मूलरूप से गुमानीवाला, ऋषिकेश निवासी दीपक बलूनी सिडकुल की एक आटोमोबाइल कंपनी में काम करते हैं। उनका परिवार कनखल
 

हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) कनखल की सर्वप्रिय विहार कॉलोनी से छह माह के मासूम अंश के घर से गायब होने के प्रकरण का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दरअसल मां ही अपने बेटे की हत्यारिन निकली।

मूलरूप से गुमानीवाला, ऋषिकेश निवासी दीपक बलूनी सिडकुल की एक आटोमोबाइल कंपनी में काम करते हैं। उनका परिवार कनखल की सर्वप्रिय विहार कॉलोनी स्थित सरला सदन में किराये के मकान में रहता है। रविवार दोपहर दीपक का छह माह का बेटा अंशु घर से गायब हो गया था।

पत्नी संगीता का कहना था कि तीन साल की बेटी आराध्या और छह माह के अंशु को घर पर छोड़कर वह दूध लेने के लिए डेरी पर गई थी। वापस लौटने पर अंशु गायब था।संगीता बलूनी ने रविवार की शाम अंश के घर से गायब होने की सूचना दी थी।

पुलिस टीम ने जब क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तब महिला एक काले रंग का बैग ले जाते हुए दिखाई दी। संदेह होने पर देर रात महिला को थाने बुलाकर पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूला लिया।मां संगीता का कहना था कि बच्चा बहुत ज्यादा रोता था। बाहर का दूध नहीं पीने के चलते उसे हर समय बच्चे को अपना दूध पिलाना पड़ता था। इससे परेशान होकर उसने बच्चे को गंगा में फेंक दिया।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost