उत्तराखंड | 9 बच्चों की मां एक 22 साल के लड़के साथ फरार, जानिए मामला

रुड़की(उत्तराखंड पोस्ट) रुड़की के पिरान कलियर क्षेत्र के एक गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 9 बच्चों की मां एक 22 साल के लड़के साथ फरार हो गई। महिला के परिजनों ने दोनों को बरामद कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, करीब 10 दिन पहले भट्टे पर
 

रुड़की(उत्तराखंड पोस्ट) रुड़की के पिरान कलियर क्षेत्र के एक गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

यहां एक 9 बच्चों की मां एक 22 साल के लड़के साथ फरार हो गई। महिला के परिजनों ने दोनों को बरामद कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, करीब 10 दिन पहले भट्टे पर काम करने वाली 55 वर्षीय एक महिला 22 साल के प्रेमी संग फरार हो गई थी।

महिला के परिजन दोनों की तलाश कर रहे थे तभी।मंगलवार को किसी ने परिजनों को सूचना दी की फरार महिला और उसके प्रेमी को कलियर के पास देखा गया है।

सूचना पर परिजनों ने महिला को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। महिला को घर चलने को कहा गया तो, उसने प्रेमी के साथ रहने की जिद्द पकड़ ली।

परजिनों और पति ने काफी देर तक समझाया, जिसके बाद वह घर जाने के लिए तैयार हो गई। इसके बाद युवक को हिदायत देते हुए उसके परिजनों के हवाले कर दिया है

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPostTwitter– https://twitter.com/uttarakhandpost

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/